उत्तराखण्ड वन विभाग
हिमालय की गोद में स्थित उत्तराखण्ड , भारत के नवीनतम राज्यों में से एक है। हिमालय ने सहस्त्राब्दियों से मनुष्यों में आश्चर्य व आनन्द का भाव भरा है। इसकी बर्फ से ढकी चोटियॉ, इसकी पावन नदियॉ, इसके वनाच्छादित पर्वत आदिकाल से सम्पूर्ण जगत के लिये आकर्षण का केन्द्र बने हुऐ हैं। यह आकर्षण प्रकृति के प्रति हमारे प्रेम, गगन चुम्बी पर्वत शिखरों व शक्तिमान नदियों द्वारा हमारे भीतर जगाए हुऐ मानव से इतर संसार को चलाने वाली शक्तियों में श्रद्धा का प्रतीक है। महाकवि कालीदास की कविताऐं, शंकराचार्य की यात्रायें एवं हरिद्वार में आयोजित कुम्भ मेले इस भाव, इस आकर्षण के ऐतिहासिक आयाम के द्योयोतक हैं। वन विभाग की इस वेब साइट में आपका स्वागत है।